फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के पक्कापुल स्थित एक मस्जिद के पास एक महिला ने दुकान से कपड़े चुरा लिये। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिस समय यह घटना हुयी उस समय दुकानदार नमाज पढ़ने गया था। दुकानदार फैसल ने बताया कि शनिवार की शाम को नमाज पढ़ने के लिए वह पास में ही स्थित मस्जिद में गये थे। उसी दौरान एक महिला वहां से गुजरी। दुकान खाली देखकर पैकेटों में रखे स्टाल उठा ले गयी। उन्होने बताया कि महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...