वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, संवाद। पांडेयपुर स्थित डबल ट्री हिल्टन होटल के सामने कटरे में संचालित दुकान से महिला चार लाख के गहने लेकर चंपत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कैंट पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। दुकान मालिक अशोक सेठ के अनुसार 40 वर्षीय महिला अकेले दुकान में आई। सोने-चांदी के आभूषण देखने लगी। लॉकेट और कड़ा देखने के बहाने महिला ने करीब 25 ग्राम सोने और 50 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिया। महिला ने 500 रुपये एडवांस जमा किया। कहा कि अब बाद में आएगी और गहने ले जाएगी। महिला के दुकान से जाने के बाद अशोक ने गहने का मिलान किया, तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.