मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक के निकट स्थित हार्डवेयर की दुकान से चापाकल के 30 हेड की चोरी कर ली गई है। दुकानदार मो. हाशिम अंसारी ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि चार अप्रैल की रात चोरों ने पहले दुकान के सीसीटीवी कैमरे को नाकारा बना दिया। इसके बाद दुकान में घुसकर चोरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...