जौनपुर, अप्रैल 30 -- सिकरारा(जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फजायलपुर गांव में बुधवार की शाम को दुकान से घर लौट रहे ऑटो मैकेनिक की मनबढ़ों ने जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थानाक्षेत्र के फजायलपुर गांव के अजय गौतम गुलजारगंज बाजार में ऑटो पाटर्स की दुकान चलाते है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि वे बुधवार देर शाम अपने पिताजी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे , गांव के समीप घात लगाकर पांच छह लोग लाठी डंडे से उन पर जानलेवा हमला कर दिए। जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज और धमकी भी दिए। यह भी पढ़ें- मारपीट व जानलेवा हमले में आठ लोगों पर मुकदमा मारपीट में उसके सिर व शरीर मे चोटें आई। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.