फिरोजाबाद, मई 10 -- टूंडला थानान्तर्गत दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे एक दुकानदार को रास्ते में रोक कर गांव के ही तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अजंलि पत्नी रूपेंद्र सिंह निवासी मदावली थाना टूंडला ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति रूपेन्द्र सिंह पोनियां पुत्र गोपाल सिंह पोनियां की बाईपास पर एक रेस्टोरेंट के निकट दुकान है। हर रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर आ रहे थे। इस दौरान तीन लोग मुह बाँधकर आए तथा उसके पति के साथ उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति का मुँह से रूमाल हट गया। जिसकी पहचान विकास पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मदावली के रूप में हुई। तीनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गये। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.