गंगापार, मार्च 9 -- कपड़ा और बीज भंडार की दुकान करने वाले युवक की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाइक से घर ज थे समय रास्ते में उसका शव मिला। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मऊआइमा के चकश्याम निवासी 38 वर्षीय फूलचंद पटेल पुत्र ननकू पटेल सोरांव थाना क्षेत्र के बेढीपुर पूरनपुर में कपड़ा एवं बीज भंडार की दुकान चलाते थे। रविवार की शाम दुकान बंद कर निकले। रास्ते में पत्नी से बात हुई और आधे घंटे में घर पहुंचने को कहा। रात नौ बजे से फोन उठना बंद हो गया। परिजन खोजने निकले तो गहरपुर मलकिया गांव में वह पुआल के ढेर के पास गिरे मिले। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। हड़बड़ाए घरवाले एंबुलेंस की मदद से मऊआइमा सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.