सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली मंडी की मिशन शक्ति टीम ने एक दुकान से कपड़ा चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पास से चार सूट, चार हजार की नगदी, दो जोड़ी पायजेब बरामद हुई है। कोतवाली मंडी में कपड़ा कारोबारी मुशबीर निवासी आजाद कालोनी मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि उसकी दुकान से एक महिला कपड़े चोरी करके ले गई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने महिला परवीन निवासी कस्बा सैनीपुरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को पुराने कलसिया रोड से से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितयों में गायब महिला का नहीं चला पता, अपहरण का मुकदमा महिला के पास से चार सूट, दो जोड़ी पायजेब और चार हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...