प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी घर के सामने दुकान चलाती है। 28 फरवरी की शाम करीब छह बजे अभय सिंह उसकी दुकान पर पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे। उसने उधार देने से मना किया तो वह जातिसूचक गालियां देते हुए उसे मारा पीटा और अभद्रता की। आरोप है कि आए दिन वह दुकान से सामान उधार मांगता है नहीं देने पर गालियां और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...