मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी के कारण रामपुर तिराहा के समीप बिजली के सामान में आग लग गई। वही कच्ची सड़क पर बैट्री चार्जर की दुकान में आग लग गई। इसके अलावा शिव चौक के समीप स्टील फर्नीचर की दुकान के निकट बिजली के तारों में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए दौड़ती हुई नजर आयी। हालांकि सभी स्थानों पर आग पर जल्द काबू पा लिया।शुक्रवार को रामपुर तिराहा के निकट बिजली के सामान के गोदाम में आग लग गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- भीषण आग से लाखों रुपए के लकड़ी और पुआल जलकर राख हालांकि यहां कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दूसरी घटना कच्ची सड़क पुलिस चौकी के समीप हुई। यहां पर कैलाश की बैट्री चार्जर की दुकान है। दुकान में ई रिक्शा...