बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीनगर वोर्ड नंबर-16 में मंगलवार रात दुकान व घर का ताला तोड़कर 44 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छानबीन की जा रही है। मोहल्ला रफीनगर वार्ड-16 निवासी सईद अहमद ने रात में मेरी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 32 हजार रुपये नकदी, गुटखा व नमकीन आदि सामान चोरी कर लिया है। दुकान के बगल मेरे मकान में किराये पर रह रही रूबीन के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार रुपये चोरी कर लिया है। सुबह घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...