महाराजगंज, जनवरी 10 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीण और दुकानदारों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्राम सभा कटहरी खुर्द में हर शुक्रवार को लगने वाली बाजार में इस बार मकर संक्रांति को लेकर में दुकान लगाने की होड़ लगी थी। इस बीच दो दुकानदारों के बीच दुकान लगाने को लेकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों और ठेकेदार के समझाने बुझाने पर दोनों दुकानदार को जगह दिलवा कर मामला शांत करवाया गया। इस बीच किसी ने दुकानदारो के मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसओ कोठीभार धर्मेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.