दुकान मे फंदे से लटका मिला युवक का शव
जौनपुर, जुलाई 27 -- सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुर्की गांव में बीती रात युवक का शव वेल्डिंग की दुकान मे फंदे पर लटकता मिला। परिजनो के मुताबिक 19 वर्षीय कामिल जब रविवार की देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किए। पिता अशरफ रात में अपनी दुकान पर गए तो शटर गिरा हुआ था। जब उन्होने उसे उठाया तो बेटे का शव फंदे पर लटकता मिला। यह देख उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कामिल किन कारणों से ऐसा किया, इसपर पुलिस जांच कर रही है। कामिल दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता के साथ वेल्डिंग के काम में हाथ बंटाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.