खगडि़या, मई 29 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के ब्लॉक सामने गाली स्थित एक मकान सें अज्ञात चोर ने गेट के बगल में दीवार की ईंट उखाड़कर हजारों मूल्य का सामान चुरा लिया। पीड़ित परबत्ता गांव निवासी कुमार ज्ञानचंद्र ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना तब मिली जब किवाड़ की दीवार के बगल में ईट उखड़ा हुआ है। चुराए गए सामानो में गैस सिलिंडर, चूल्हा, एक मोटर, एलसीडी टीवी, रंगीन बल्ब आदि शामिल है। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- ऑटो पार्ट्स शॉप में चोरी के बाद आगजनी, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...