मुजफ्फरपुर, मई 3 -- सरैया (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार देर रात दुकान में सोए दिव्यांग राजेश कुमार राय (48) की जिंदा जलकर मौत हो गई। राजेश की मां ने पिता राजकुमार राय उर्फ नन्हकी राय, छोटे भाई मिथिलेश राय, उसकी पत्नी पर मार देने का आरोप लगाया है।राजेश के हाथ-पैर को चारपाई में रस्सी से बांधकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जुटे, तब तक राजेश जल चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रात में हीं जैतपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। यह भी पढ़ें- बिहार में दिल दहला देने वाली घटना, दिव्यांग बेटे को जिंदा जलाया; पिता-भाई फरार पिता और छोटा भाई घर छोड़कर फरार हैं। बताया जाता है कि राजेश घर के पास ...