हापुड़, जून 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला कासिमाबाद में चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखा नकद व विभिन्न सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खुलने पर हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नकदी समेत सिगरेट, प्रिंटर और खाद्य सामग्री गायब दुकान संचालक हरीश चौहान ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात में प्रतिष्ठान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह पहुंचने पर दुकान के एक हिस्से में सेंध लगी मिली और भीतर रखा सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में किराना दुकान में चोरी जांच करने पर नकद राशि के अलावा बड़ी मात्रा में सिगरेट, प्रिंटर तथा पैकेटबंद खाद्य सामग्री और शीतल पेय पदार्थ गायब मिले। पीड़ित के ...