कानपुर, जनवरी 2 -- झींझक। सर्दी शुरू होते ही चोरों ने सक्रियता बढ़ा दी है। गुरूवार रात में झींझक-रूरा मार्ग पर जुरिया नहर पुल के पास स्थित एक दुकान में सेंध लगाकर चोर नगदी व सामान चोरी कर ले गए। डायल-112 पर दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ चोरों की तलाश शुरू की है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया निवासी तेज सिंह रूरा-झींझक मार्ग पर गांव के नहर पुल के पास दुकान किए हैं। गुरूवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान में सेंध लगाकर वहां रखे पान मसाला के पैकेट, बीड़ी सिगरेट के पैकेट व अन्य सामान के साथ ही गोलक में रखे दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने डायल-112 पर चोरी की घटना की सूचना ...