गया, अप्रैल 18 -- मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सतघरवा मोड़ पर मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सतघरवा गांव निवासी सन्नी कुमार के मोबाइल दुकान में 14 अप्रैल को दीवार तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। चोर दुकान से चार मोबाइल व 25 सौ रुपया नगद लेकर चलते बना। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिया था। मविवि थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से दुकान में सेंधमारी करने वाले आरोपियों की पहचान की गयी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के शेखवारा गांव का रहने वाला विजय मांझी का बेटा विक्रम कुमार व इंद्रदेव मांझी का बेटा लखन कुमार है। दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.