अलीगढ़, जून 14 -- हरदुआगंज। कस्बे के जवाहर चौक स्थित स्टेशनरी की दुकान में शुक्रवार सुबह लगी आग से जहां दो मंजिला दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया वहीं शनिवार को सामान हटाने के दौरान दुकान की दीवारों और लिंटर में भी चटकन दिखाई दी। इस मामले में दुकान स्वामी कर चाचा सुबोध गर्ग की ओर से दी गई तहरीर पर थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया है। वहीं अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वैष्णो देवी से लौटे दुकान स्वामी नीरज गर्ग को जब हादसे की जानकारी दी गई तो वह दुकान का हाल देखकर सुधबुध खो बैठे, बाजार के व्यापारियों ने हिम्मत बंधाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया तथा हालत देखते हुए घर भिजवा दिया। यह भी पढ़ें- बुकसेलर के गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक उनके चाचा ने बताया कि बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को देखते हुए नीरज को अग्निकांड की सूचना न ...