बलिया, अप्रैल 5 -- सोहांव। नरही थाना अंतर्गत इच्छा चौबे का पूरा गांव के सामने बैरिया-सागरपाली मार्ग पर चाय समोसा की दुकान में आग लग गई, दुकान के सटे गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। आग में करीमन यादव व वशिष्ठ यादव का हजारों का नुकसान हुआ है। करीमन यादव ने बताया कि लकड़ी के चूल्हे पर कड़ाही रखकर समोसा तैयार कर रहे थे कि अचानक कड़ाही अनियंत्रित होकर पलट गई और आग में तेल गिरने से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल में स्थित गुमटी को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा पछुआ हवा के कारण आग और आगे बढ़ सकती थी मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...