जहानाबाद, अप्रैल 24 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। मेहंदिया बाजार स्थित एक सिलाई की दुकान में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना मुन्ना टेलर की दुकान में घटी, जो सिलाई की दुकान है। बताया जाता है कि अचानक दुकान के कमरे में आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फोटो- 24 अप्रैल जेहाना- 16 कैप्शन- महेंदिया बाजार में स्थित एक रूई दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग को शुक्रवार को बुझाते दमकलकर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.