बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। शहर के पीली कोठी मोहल्ला निवासी शारदा गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता शहर के सब्जी मंडी के समीप सुतली पन्नी की दुकान खोले है। मंगलवार की सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। आस पास के लोगो ने देखा तो फायर विग्रेड को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया। उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...