बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता मर्का थाना क्षेत्र के टोड़ीपुरवा अखारी निवासी हीरााल पुत्र बद्री प्रसाद ने तहरीर दी है। बताया कि इंडियन बैंक बबेरू से दो लाख रुपया निकालकर कस्बे के ही एक साड़ी सेंटर गया। वहां सामान लेने के बाद पैसे देने को बैग निकाला तो वह कटा मिला। गिनने पर पता चला कि बैग में चीरा लगाकर 15 हजार रुपया गायब किया गया है। बताया कि दुकान में कुछ महिलाएं व बच्चे आए थे उसी दौरान यह घटना हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...