प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के मम्फोर्डगंज स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर रविवार शाम छापेमारी में बड़ी मात्रा में एक प्रतिष्ठित दोपहिया कंपनी के नाम वाले नकली पार्ट्स बेचने का भंडाफोड हुआ। पुलिस ने बरामद नकली पार्ट्स को जब्त कर विक्रेता मम्फोर्डगंज निवासी मोहम्मद शोएब शेख के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के ऑपरेशन मैनेजर अंसार खान ने मम्फोर्डगंज स्थित त्रिपाठी चौराहे के पास एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर नकली पार्ट्स की बिक्री होने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस टीम गठित कर रविवार शाम दुकान पर छापेमारी की गई। दुकान के अंदर बड़ी संख्या में अलग-अलग नकली पार्ट्स मिले। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अंसार खान की तहरीर पर विक्रेता के खिलाफ कापीराइट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.