प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। ओल्ड कटरा निवासी विमल चंद्र केसरी ने छह लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है।उनकी तहरीर के अनुसार सात मई की शाम आरोपियों ने दुकान पर पहुंचकर विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और वीडियो पुलिस को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़, मारपीट करने वालों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...