मथुरा, मार्च 8 -- वृंदावन,मोबाइल विक्रेताओं पर दुकान में घुसकर लाठी डंडों से हमला करने वाले नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की जबकि पीड़ितों ने घटना के दिन ही सीसीटीवी साक्ष्यों के साथ तहरीर दी थी।गऊघाट निवासी अर्पित खण्डेलवाल पुत्र अनिरुद्ध खण्डेलवाल की परिक्रमा मार्ग में मोबाइल की दुकान है। रोजाना की तरह अर्पित और उसका भाई अंकित दुकान पर थे। आरोप है कि 28 फ़रवरी की रात करीब 9.40 बजे दुकान पर कार्य में व्यस्त थे तभी रोहित पुत्र पूरन चौधरी, पुष्पेन्द्र, पवन पुत्र विक्रम शर्मा एवं एक अज्ञात दुकान में अंदर घुस आये और लाठी डंडों से अंकित पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया जिसमें उसके गंभीर चोट आई। आरोप लगाया कि दुकान में काफ़ी सामान तोड़कर नुकसान कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.