मधुबनी, अप्रैल 26 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर। प्रखंड के उतरा चौक के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने बालू व्यवसायी रौशन कुमार पर दो राउंड गोलियां चलायीं। व्यवसायी उस वक्त अपनी दुकान में पूजा कर रहा था। गनीमत रही कि गोली दुकान के शीशे वाले दरवाजे से टकरा गई, जिससे युवक की जान बाल-बाल बच गई। हमले के बाद सदमे में आए व्यवसायी का इलाज साहरघाट के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार बर्मा और साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। यह भी पढ़ें- अपहरण मामले में मारपीट व फायरिंग पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।पिहवारा गांव निवासी पीड़ित व्यवसायी रौशन ...