हापुड़, जनवरी 31 -- कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव सरुरपुर में अवैध रूप से दुकान में पशु काटने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में मांस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव सरुरपुर में अवैध रूप से पशु कटान की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पहुंची जहां देखा कि एक युवक पशु का कटान कर रहा था। पुलिस ने मौके से गांव सरुरपुर निवासी बिलाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 210 क्विंटल मांस और पशु कटान के उपकरण बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।...