फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- मोहम्मदाबाद । दुकान में नकब लगाकर नगदी और सामान चोरी कर लिया गया। कस्बे के लोहिया नगर रोहिला निवासी शिवांचल ने थाने में तहरीर दी है कि कस्बे में बेवर रोड पर पाइप , समरसविल हार्डवेयर की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे लगे दरवाजे के नीचे से नकब लगा दिया और अंदर प्रवेश कर सामान व नगदी चोरी कर ले गए। चोर दुकान से समर तथा गोलक में रखे करीब 4200 रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- तुको चौक में दो दुकानों में चोरी, मो...