दुकान में छापेमारी दवाएं जब्त
मोतिहारी, मई 26 -- तुरकौलिया, निसं। जयसिंहपुर आश्रम चौक पर बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। तीन दवा दुकानों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पाया गया कि दवा दुकान बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही थी। औषधि निरीक्षक दयानंद प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीनों दुकानों से सभी प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर ली गईं। साथ ही प्रत्येक दुकान से एक-एक दवा का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिना लाइसेंस दवा दुकान चलाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। तीनों संचालकों के विरुद्ध न्यायालय में अभियोजन दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी दल में औषधि निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.