आगरा, अप्रैल 26 -- थाना पटियाली में दर्ज दुकान में चोरी के मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पटियाली इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह ने बताया कि थाना में गत दिवस एक एक व्यक्ति ने तहरीर देकर दुकान में चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण में टिंकू पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला बाल्मीक कस्बा पटियाली को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो बाल अपचारी भी हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक गैस सिलेंडर, एक पंखा, एक दीवाल घड़ी, एक सबमर्सिबल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.