बिजनौर, फरवरी 4 -- नगर के बाईपास स्थित एक टायर की दुकान में करीब 9 दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने कुम्बल लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा लगातार आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के काफी करीब बताई जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...