वाराणसी, फरवरी 26 -- धर्म और संस्कृति की नगरी काशी के व्यापारिक जगत में उस समय हड़कंप मच गया, जब लहुराबीर स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान से चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो की खास बात यह थी कि इसमें शहर की एक जानी-मानी चेहरा और वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी भी नजर आ रही थीं। सोनी के साथ आई दो महिलाएं चोरी करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने पर सोनी ने अपना वीडियो बयान जारी कर सफाई दी है। मामला पुलिस तक पहुंचा और दुकानदार की तहरीर पर केस भी दर्ज हो गया है।क्या है पूरा मामला? लहुराबीर स्थित कपड़ा व्यवसायी सुदीप सिंह की दुकान पर कुछ दिन पूर्व तीन महिलाएं खरीदारी करने पहुंची थीं। दुकानदार का आरोप है कि इन महिलाओं ने करीब 10 हजार रुपये मूल्य के अंडरगारमेंट्स और अन्य कीमत...