सहरसा, मई 30 -- सत्तरकटैया। गंडौल गांव में एक दुकान से नगदी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बालाजी कुमार को बिहरा पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि गंडौल निवासी नवीन कुमार झा की दुकान से 15 हजार 450 रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई नगदी भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- ओड़िसा के छह अपराधी गिरफ्तार, बाइक समेत कई सामान बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...