दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े
गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में जेल रोड स्थित एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मसूरी के मोहल्ला गुर्जियान निवासी सादिक की जेल रोड पर किराने की दुकान है। 26 मार्च की रात चोरों ने दुकान से पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी की मदद से पहचान कर उसने तीन आरोपियों को जेल रोड स्थित फाटक के पास पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को थाना मसूरी को सौंप दिया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि शिकायत के आधार पर दो नाबालिग समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.