मेरठ, जनवरी 22 -- थाना मेडिकल क्षेत्र में दुकान से की गई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। बता दें कि 9 जनवरी को एक दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद बुधवार को चेकिंग के दौरान गुर्जर चौक क्षेत्र से तीन अभियुक्तों नौशाद, शाहरुख और आरिफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने दुकान से सामान चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने इनके पास से प्लंबिंग और सेनेटरी से जुड़ा चोरी का माल बरामद किया। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान की कीमत काफी है और यह गिरोह लंबे समय से दुकानों को निशाना बना रहा था।

हिंद...