दुमका, मार्च 14 -- दुमका शहर के नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड स्थित एक साथ तीन दुकानों के ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक सुभाष पाल रामगढ़ के दांड़ो गांव का निवासी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवक की पहचान की गई और रामगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि बुधवार की देर रात में युवक ने सरायरोड के तीन दुकानों में एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि दुकान से कोई खास रूपए की चोरी नहीं हुई थी। दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा कैद हो गया था। पुलिस उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रामगढ़ से खोज निकाला और जेल भी भेज दिया। घटना को आरोपी युवक ने अकेले ही अंजाम दिया था। सरायरोड के चंडी मिल, मोहन भालोटिया, ओम हिम्मतसिंहका के दुकान से सामान...