मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पन्देह गांव में बुधवार की रात किराना दुकान में चोरी करते चोर को दुकानदार ने पड़ोसियों के सहयोग से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार वकील सिंह ने गुरुवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि रात में सोए हुए थे। खटखट की आवाज पर जगा तो देखा कि एक व्यक्ति दुकान के अंदर घुसा हुआ है। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने उसे दबोच लिया। चोर के पास से दो सौ रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.