दुकान में चोरी करते युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
कानपुर, मई 23 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में अकबरपुर रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी करने आए एक युवक को आसपास के दुकानदारों ने दौड़ा कर पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल हो गए। लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। रूरा-अकबरपुर सर्विस रोड पर ग्रामीण बैंक के पास अन्नू की इलेक्ट्रॉनिक की शॉप है। दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक सवार तीन युवक वहां आए और मौका पाकर एक युवक दुकान के अंदर चोरी करने की नियत से घुस गया। पास के दुकानदारों ने चिल्लाया तो वह युवक वहां से पैदल भाग खड़ा हुआ, जबकि बाइक सवार दोनों युवक पहले ही भाग निकले। स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों के युवक को अकबरपुर रोड पर बड़ौदा बैंक के पास पकड़ लिया और युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही उसने अपने दो अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.