मोतिहारी, मार्च 16 -- सुगौली, निज संवाददाता। थाना के छपवा बेतिया मुख्य मार्ग में सोमवार करीब चार बजे सुबह में जान चौक पर तेज गति से जा रही डंपर गाड़ी बिजली का पोल तोड़ते हुए दुकान में घुस कर पलट गई। जिससे सीट पर ही ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को बुला डंपर को बाहर निकाला। बगल वाले दुकान में सोये बुजुर्ग ने तेज आवाज सुन कर भाग जान बचायी। मृत चालक की पहचान हरसिद्धि थाना के बैरिया डीह निवासी नेमी पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर दौड़े स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि बिजली का सीमेंटेड पोल सहित मुर्गीखाना की दुकान के स्लैब को भी तोड़ते हुए दुकान में घुस कर पलट गई। जिससे दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे दारोगा जयप्रकाश सिंह तथा शंभू साह ने डंपर को जब्...