बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुद्धनगर बाजार में किराने की दुकान से 1500 रुपये व एक मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। दुकान में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को दुकानदार और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हांसडीह निवासी पीड़ित सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मई को वह अपनी दुकान खोलकर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान में घुस आया। कुछ देर बाद उसकी हरकतों पर शक होने पर पड़ोसी दुकानदार भानु तिवारी को बुलाया गया। जब दोनों ने मिलकर युवक की तलाशी ली, तो उसके हाथ में 1500 रुपये मिले, जो दुकान से निकाले गए थे। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज वर्मा पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम फरेंदा...