देवघर, मार्च 6 -- मधुपुर। शहर के हरलाटांड़ गांव निवासी अजय पांडेय ने लालगढ़ मोहल्ले के टार्जन शेख उर्फ बनरा शेख के अलावा दो अज्ञात पर दुकान में घुसकर मारपीट करने व गल्ला से नकदी समेत चांदी की चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दो दिन पूर्व रात करीब आठ बजे वे राजवीर के साथ अपनी दुकान बंद करा रहे थे। इसी क्रम में बाइक पर टार्जन उर्फ बनरा शेख दो लोगों के साथ आया और दुकान में अचानक घुस गया। तीनों ने उन्हें और उनके पोते के साथ मारपीट की। लोहे के पंच से जान मारने की नियत से सिर पर प्रहार किया। अजय पांडेय ने बताया कि जान मारने की नीयत से उनके पोता को गमछा से गला बांधकर खींचने लगा। जिससे उनका पोता का दम घुटने लगा। इसी क्रम में दुकान के गल्ले में रखा 22 सौ रुपए नकद व गले से चांदी की चेन छीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.