संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के बंजरिया पूर्वी के सनौवर अली का आरोप है कि 30 अप्रैल को मोहल्ले के तसौवर अली तथा मुसब्बीर अली एवं सिबलू गैर कानूनी तरीके से उसकी दुकान का अकारण वीडियो बनाने लगे। उक्त से उसकी पुरानी रंजिश है। जब वह वीडियो बनाने का कारण पूछने लगे तो लोग उसके गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ाया। वह अपनी जान बचाकर दुकान में भागा तो उसकी दुकान में घुसकर मारा पीटा तथा सामान भी तोड़ फोड़ दिया। शोर सुनकर लोगों ने आकर बीच बचाव किया, तो उक्त लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- मारपीट के दो मामलों में तीन के खिलाफ केस दर्ज यह भी पढ़ें- दुकानदार की पिटाई मामले में तीन पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...