आगरा, दिसम्बर 6 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला बेरिया में नामजद आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट, तोडफोड़ की। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में बेरिया नगला निवासी लोकमन सिंह ने बताया है कि गत चार दिसंबर को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी कमलेश यादव निवासी शांतापुरी कालोनी, भीम प्रकाश उर्फ अन्नू निवासी अहरोली उसकी दुकान पर आया और मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ भी की। उसका भतीजा गिर्राज किशोर बीच बचाव को पहुंचा तो उसे भी मारापीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...