पीलीभीत, अप्रैल 9 -- बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी प्रीति गंगवार पत्नी मोहित कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 21 मार्च को घर में बनी दुकान पर बैठी हुई थी। तभी उसके जेठ हरेंद्र कुमार व हरीश कुमार आदि दुकान में घुस आए और गालियां देने लगे। जब पति ने विरोध किया तो उसके 11 वर्षीय पुत्र अनुद्ध को लातघूसों से पीटना शुरू कर दिया। उसने 112 पुलिस को सूचना दी वह अपने पुत्र को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर गई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हरेंद्र कुमार उर्फ हरीश कुमार, मीरा देवी, उत्कर्ष कुमार, पाथ कुमार, वीरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...