सहारनपुर, मई 28 -- बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव पठलोकर में पुरानी रंजिश के चलते अपनी दुकान के अंदर बैठी मां-बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाईल फोन भी तोड़ दिए। पुलिस ने एक ही परिवार के दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केश दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में शमां प्रवीन ने बताया, कि वह अपनी मां बानो व बहनों असमा और आयशा के साथ दुकान के अंदर बैठी थी। आरोप गया, कि राशिद अपने बेटे वाजिद, पत्नी इसराना व बेटी हुमैरा के साथ उनकी दुकान पर आया और पुराने मुकदमे में फैसला करने के लिए धमकाने लगा। उन्होंने उनका विरोध किया तो आरोप है, कि चारों ने तैश में आकर उनकी दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उसकी बहनों ने अपने मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उन्होंने उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ द...