रामपुर, मई 30 -- दुकान में घुसकर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसौड़ी निवासी मंतशा ने कोतवाली में तहरीर देकर लिखा कि बीते मंगलवार को वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव निवासी शानू, शादाब, दानिश और शकील दुकान में जबरन घुस आए और उसे दुकान से खींचकर बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया।आरोप लगाया कि चीख-पुकार सुनकर जब उसे बचाने के लिए परिजनों पहुंचे तो आरोपियों ने पति फरमान के सर पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...