बदायूं, जून 17 -- दुकान पर बैठी महिला को बाहर निकालने का विरोध करने पर दो लोगों ने महिला और उसकी सास के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला का है। यहां रहने वाली विनीता पत्नी धारा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के भवनेश व रिंकू पुत्रगण सुरेश पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। विनीता के अनुसार 15 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर महिला व उसकी सास से मारपीट तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और उन्हें दुकान से निकालने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी और विनीता के साथ हाथापाई करने ...