पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के पालनगर कॉलोनी निवासी ज्योति कुशवाहा पत्नी शुभम कुमार सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी अलीगंज रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। तभी एक लड़का फ्री में पिचकारी लेने आया, जब उसने मना कर दिया गया तो वह गाली देकर भाग गया। तोड़ी देर बाद बच्चे की मां खुशबू सोनकर पत्नी प्रमोद सोनकर उसकी दुकान पर आई और उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...