महोबा, नवम्बर 19 -- महोबा,संवाददाता। दबंगों द्वारा महिला के साथ की गई मारपीट और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शहर के नयापुरा नैकाना निवासी मायादेवी पत्नी स्व0नंदराम ने बताया कि वह घर में किराने की दुकान रख परिवार का भरण पोषण करती है लड़के महानगर में रहकर मजदूरी करते हैं। दबंग छोटू व सुनील ने दस अगस्त को दुकान में में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गाली गलौच कर मारपीट की। वह शिकायत करने कोतवाली जा रही थी तो रास्ता रोक कर मारपीट की। दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.