गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित बागवाली कॉलोनी में दबंगों ने कपड़ों की दुकान में घुसकर दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए, लेकिन इसके बावजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बागवाली कॉलोनी में रहने वाले विकास सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी में ही उनकी कपड़ों की दुकान है। आरोप है कि 22 मार्च को उनकी गली में रहने वाले विवेक उर्फ लड्डू और विक्की दुकान पर पहुंचे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने अपना आपा खो दिया और उन पर तथा उनकी पत्नी पर हमला बोल दिया। पीड़ित के मुताबिक दोनों आरोपी दुकान के अ...